भगवानपुर: किशनपुर गांव के जंगल से वन माफियाओं ने काटे लाखों रुपए के पेड़, मौके पर पेड़ों को छोड़कर फरार हुए
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के जंगल से वन माफियाओं ने सरकारी भूमि से लाखों रुपए की कीमत के पेड़ काट लिए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद वन माफिया काटे गए पेड़ों को मौके पर छोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए है। वन विभाग और पुलिस अब वन माफियाओं की तलाश कर रही है।