कांके: गोंदा थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 16, 2025 रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समाहरणालय में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 88.63 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है।