दादरी: आरबी नॉर्थलैंड के पास पुलिस ने ग्रामीणों के पशु घरों को तोड़कर अवैध कब्जे का प्रयास करने वाले 4 लोगों को किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की जारचा थाना पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के पशु घरों को तोड़कर अवैध कब्जा करने का प्रयास करने वाले चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों की पहचान मूल रूप से निखिल, अभिषेक, सुनील व कूडे के रूप में हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा जा रहा है।