दादरी: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, सीईओ ने अधिकारियों को दिलाई संविधान की शपथ
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस को बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने विधिवत रूप से ध्वजारोहण कर अधिकारियों को 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।