कोलेबिरा: सिमडसिमडेगा थाना परिसर में पुलिस गेस्ट हाउस का उद्घाटन, बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा
सिमडेगा थाना परिसर में नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का उद्घाटन मंगलवार को शाम 5 बजे एसपी श्रीकांत सुरेश राव खोटरे ने किया। उन्होंने कहा कि न्यायालयी गवाही व अन्य शासकीय कार्यों से बाहर से आने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को अब ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। थाना परिसर में होने से सुरक्षा के साथ समय और संसाधनों की भी बचत होगी।