काछोला में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन
काछोला :असलम रंगरेज
काछोला क्षेत्र के नाहरगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।
राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की सुंदर वेशभूषा, मुकुट और पारंपरिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहे। उनकी मनमोहक तस्वीरें जन्माष्टमी की भक्ति और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत कर रही हैं।
परिजनों एवं ग्रामीणों ने बच्चों की इस सुंदर प्रस्तुति की सराहना की और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।