जन्माष्टमी पर नन्हें ध्रुविक झंवर का मनमोहक कृष्ण स्वरूप, आकर्षण का बना केंद्र
महेश कुमार बिड़ला मीडिया प्रभारी मांडल भीलवाड़ा
भीलवाड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर संजय कॉलोनी निवासी नन्हें ध्रुविक झंवर को भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक स्वरूप में सजाया गया। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक श्रृंगार और बाल गोपाल के रूप में सजे ध्रुविक की मासूम मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया।
ध्रुविक, अंकिता एवं वैभव झंवर के लाडले सुपुत्र तथा राधा एवं केदार झंवर के सुपौत्र हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर उन्हें बेहद सुंदर ढंग से सजाकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को साकार किया गया, जिसे देखकर परिवारजनों एवं परिचितों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नन्हें ध्रुविक का यह मनमोहक रूप जन्माष्टमी की खुशियों में और भी रंग भरता नजर आया। परिवारजनों ने बाल गोपाल से सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
प्रस्तुति : महेश कुमार बिड़ला
मीडिया प्रभारी, मांडल (भीलवाड़ा)