सवायजपुर: एसडीएम एवं आबकारी निरीक्षक ने सवायजपुर और रूपापुर में शराब व बियर की दुकानों का किया निरीक्षण
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को एसडीएम सवायजपुर संजय कुमार अग्रहरि एवं आबकारी निरीक्षक सवायजपुर द्वारा संयुक्त रूप से सवायजपुर एवं रूपापुर में स्थित में देशी शराब, अंग्रेजी शराब एवं बियर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।