सवायजपुर: पुलिस की मौजूदगी में पाली के पास गर्रा नदी पर हुआ आयुष का अंतिम संस्कार, टुकड़ों में मिला था शव
पाली कस्बे के पास गर्रा नदी पर गुरुवार शाम को लालपुर के आयुष का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में किया गया। बच्चे का शव टुकड़ों में गन्ने के खेते में मिला था, एसपी नीरज कुमार जादौन घटनास्थल पर पहुंचे थे। पांच दिन पूर्व खेलते समय बच्चा घर के बाहर से लापता हो गया था। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।