सवायजपुर: चाऊंपुर की प्रधान ने लेखपाल पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से की शिकायत, कार्रवाई की मांग की
हरपालपुर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चाऊंपुर की महिमा प्रधान ने लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। प्रधान पति ने गुरुवार को बताया कि लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों को मिले मुआवजे में रिश्वत ली तथा अन्य योजनाओं आवेदन में भी रिपोर्ट लगाने के बदले रुपए की मांग करता है।