सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बावजूद दो किसानों ने जलाई पराली, वीडियो हुआ वायरल
पराली न जलाने को लेकर प्रशासन द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है, पर किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हरपालपुर क्षेत्र के ककरा गांव निवासी दो किसानों ने अपने खेतों में धान की पराली जलाई, जिसका ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, अब तहसील प्रशासन दोनों किसानों पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।