सवायजपुर: कनेक्शन काटे जाने के बावजूद बिजली का उपयोग करते मिले 8 बकायदाओं पर पलिया उपकेंद्र के जेई ने दर्ज कराया केस
विद्युत उपकेंद्र पलिया के जेई ने अत्यधिक विद्युत बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने के बावजूद बिजली का उपयोग करते मिले 8 बकायदारों के खिलाफ विद्युत थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि इन बकायदारों के करीब दो माह पूर्व कनेक्शन काटे गए थे, फिर भी यह बिजली का उपयोग करते मिले तो केस दर्ज कराया गया है।