सवायजपुर: पाली थाना परिसर में निकला जहरीला सांप, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप, वीडियो हुआ वायरल
पाली थाना परिसर में एक बार फिर जहरीला सांप निकलने से हड़कम्प मच गया। पुलिसकर्मियों ने सांप को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद स्नैक कैचर को बुलाया गया, जिसने सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। जिसका एक वीडियो गुरुवार दोपहर को सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है।