शहजादी मंडी में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, गणेश प्रतिमा खंडित होने की खबर निकली भ्रामक - पुलिस
मथुरा। थाना सदर बाजार क्षेत्र के शहजादी मंडी में दिनांक 20-09-2026 की रात करीब 10 बजे दो पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते पास में लगे गणेश पंडाल तक पहुंच गया, जहां जागरण चल रहा था।
पुलिस के अनुसार बाहर के दो युवकों का मंडी के स्थानीय युवकों से पहले से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर दोनों में कहासुनी, मारपीट और पथराव शुरू हुआ। पथराव के दौरान कुछ पत्थर जागरण की ओर जा गिरे, जिससे वहां मौजूद गणेश कमेटी के लोगों से भी दोनों पक्षों की कहासुनी हो गई।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि "कोई भी पत्थर गणेश जी की मूर्ति पर नहीं लगा है और न ही मूर्ति खंडित हुई है।" सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिमा खंडित होने की सूचना असत्य और भ्रामक है।
पुलिस ने घायलों का नियमानुसार मेडिकल कराया है और "दो युवकों को हिरासत में" लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच की जा रही है।
_____
#वायरल #Hashtag
#ShahzadiMandi #Pathrav #GaneshPandal #Jagran #UPPolice #SadarBazar #BreakingNews #ViralNews #AgraNews
Firozabad, Firozabad | Sep 21, 2026