पर्यावरण दिवस पर मेवाड़ यूनिवर्सिटी में लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
चित्तौड़गढ़:राजकुमार गोयल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल (RSPCB) सिम्स अस्पताल, भीलवाड़ा एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मेवाड़ यूनिवर्सिटी अस्पताल गंगरार में एक निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चला।
शिविर में आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, शुगर जांच एवं अन्य आवश्यक चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्रदान किया गया।
राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल द्वारा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह आयोजन स्वस्थ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया l इसमें नेत्र रोग के 27 सामान्य रोग के 13 ईएनटी के 14 फिजियोथेरेपी के 11
दंत रोग के 12 प्रसूति एवं स्त्री रोग के 2 त्वचा रोग के 21 सामान्य चिकित्सा के 13 सहित कुल 119 रोगियों की जांच की गई l
Bhilwara, Bhilwara | Jun 5, 2026