प्रतापगढ़: दिलीपपुर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर सपा नेता अपने परिवार के साथ जिला कचहरी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के मरुआन गांव निवासी अरविंद यादव सपा के नेता है। आरोप है कि उनके पड़ोस के लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है । इस दौरान दिल्लीपुर के दरोगा लेखपाल के साथ पहुंचकर जबरन गलत तरीके से पैमाइश कर दिए। जिसे लेकर सोमवार को शाम 6:00 बजे तक सपा नेता अरविंद यादव परिवार के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे हैं।