प्रतापगढ़: हर्रईपट्टी गांव में आम रास्ते पर लगे खड़ंजे को उखाड़ने का आरोप, उच्च अधिकारी से की गई शिकायत
प्रतापगढ़ जनपद के हर्रईपट्टी गांव निवासी रमाकांत विश्वकर्मा जयप्रकाश, रामबली ,राधेश्याम सुभाष चंद्र, राम नायक राम रूप और राजपति समेत कई लोगों ने उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के 10, 15 घरों के आने-जाने के लिए वर्ष 2017 में खड़ंजा बनाया गया था। आम रास्ते पर लगे खड़ंजे को गांव का ही एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ उखाड़ रहा था।