प्रतापगढ़: ढेमा गांव के पास मांधाता पुलिस ने 1 वारण्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मांधाता के उ0नि0 कृष्णदत्त शुक्ला मय हमराह का0 अंकित कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त, दबिश के दौरान वारण्टी अभियुक्त मो0 फारूक पुत्र मो0 इसहाक निवासी ढेमा थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । पकड़े गए अभियुक्त को रविवार की शाम 5:30 बजे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया।