प्रतापगढ़: भरोखन गांव स्थित साइन धाम पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने लिया प्रसाद
प्रतापगढ़ जनपद के भरोखन गांव स्थित साई मंदिर का रविवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसके तहत मंदिर की स्थापना दिवस पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। रविवार को 5:00 बजे से शुरू हुआ यह भंडारा रात्रि करीब 10 बजे तक चलेगा। इस भंडारे में जनपद के कोनी कोनी से लोग आकर प्रसाद लेते हैं। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने भी प्रसाद लिया।