प्रतापगढ़: जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर शहर के एक होटल में की गई प्रेस वार्ता, दी गई जानकारी
जूनियर बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सोमवार को दोपहर 1:00 बजे शहर के एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें एल्ड्रंकमेटी के पदाधिकारियो द्वारा अवगत कराया गया की 20 नवंबर को चुनाव होगा और इसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी मतदाता को अपने सीओपी कार्ड के साथ मतदान केंद्र में प्रवेश करना होगा और परिणाम 22 नवंबर को आएगा।