"तीन पीढ़ियों से सड़क नहीं! 'हरिजन मोहल्ला, डिंडोरी' का दर्द देखिए। जनप्रतिनिधि बदले, सड़कें नहीं बनीं। जब तक रोड नहीं,
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के नाम: जाग चुकी युवा पीढ़ी का संदेश हमारा 'हरिजन मोहल्ला, रूसा (डिंडोरी, म.प्र.)' तीन पीढ़ियों से पक्की सड़क के लिए तरस रहा है। बीमारों को खाट पर ले जाना, बच्चों का कीचड़ में फिसलना और बुजुर्गों का घरों में कैद होना—क्या यही आपका 'विकास' है? पूर्व और वर्तमान विधायकों के रहते हुए भी इस मोहल्ले की तकदीर नहीं बदली। आज का युवा जाग चुका है। सड़क कोई भीख नहीं, हमारा संवैधानिक अधिकार है। हमारा स्पष्ट संदेश है: 'जब तक रोड नहीं, तब तक वोट नहीं!' यदि तत्काल सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो यह आवाज़ सोशल मीडिया से लेकर ज़मीन तक जन-आंदोलन बनेगी। अब झूठे वादे नहीं चलेंगे!