*मेकलसुता कॉलेज में युवा संगम, विद्यार्थियों ने ली तंबाकू मुक्त रहने की शपथ*
*तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को किया प्रेरित*
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत 28 अक्टूबर से 26 दिसंबर 2026 तक संचालित अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में मेकलसुता कॉलेज डिंडौरी में युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन से दूर रहने तथा स्वयं और समाज को तंबाकू मुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही जागरूकता रैली निकालकर युवाओं को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। विद्यार्थियों को तंबाकू से दूर रहने और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मेकलसुता कॉलेज के प्राचार्य, एनटीसीपी नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर मार्को, काउंसलर श्रीमती पूनम सिंह तथा जिला पंचायत डिंडौरी की नशा मुक्ति काउंसलर श्रीमती रितु सेन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित रहे।
#DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori #TobaccoFreeYouthCampaign #TobaccoFreeYouthCampaign4 #TobaccoFreeIndia #TobaccoFreeYouth #YouthAwareness #SayNoToTobacco #HealthyLifestyle #DrugFreeIndia #HealthAwareness #YouthEmpowerment #MekalsutaCollege #PublicHealth
88 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 30, 2026