*देशी गायों के दुग्ध उत्पादन में घुसिया माल के पशुपालकों ने हासिल किए प्रथम तीन स्थान*
*विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने विजेताओं को किया पुरस्कृत, ग्रामीणों को अपने हाथों से बांटी खीर*
मुख्यमंत्री पशुपालन एवं डेयरी योजना अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला डिण्डौरी द्वारा विकासखंड डिण्डौरी के ग्राम घुसिया में 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को गोपाल कृष्ण ग्राम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 8 ग्रामों की देशी नस्ल की गायों के दुग्ध उत्पादन का आकलन करने के लिए तीन समय दूध निकालकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में ग्राम घुसिया माल के पशुपालकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम तीनों स्थान प्राप्त किए।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये श्री खिलावन सिंह, पिता श्री चंद्रसिंह को 3.704 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के लिए प्रदान किया गया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये श्री रवीन्द्र सिंह, पिता श्री गुलाब सिंह को 2.478 लीटर प्रतिदिन तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये श्री पूरन सिंह, पिता श्री गोविन्द सिंह को 1.858 लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन के लिए प्रदान किया गया।
विजेता पशुपालकों को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्रों का वितरण शहपुरा विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान गायों से प्राप्त दूध से खीर तैयार की गई, जिसे विधायक श्री धुर्वे ने अपने हाथों से उपस्थित जनसमुदाय को वितरित किया। उन्होंने स्कूली बच्चों को उपहार भी प्रदान किए।
कार्यक्रम का उद्देश्य देशी नस्ल की गायों के पालन, दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने तथा पशुपालकों को पशुपालन एवं डेयरी व्यवसाय के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#GopalKrishnaGramCompetition #IndigenousCows #DairyFarming #MilkProduction #AnimalHusbandry #DairyDevelopment #FarmersWelfare #LivestockDevelopment #RuralDevelopment #OmprakashDhurve #GhusiyaMal #Dindori #DindoriDistrict #MadhyaPradesh #JansamparkDindori
51 views | Dindori, Madhya Pradesh | Oct 29, 2026