*रक्षाबंधन पर्व के मध्यनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कारवाई*
*535 किलोग्राम लाल मिर्च पाउडर किया सीज़*
डीडवाना-कुचामन, 20 अगस्त। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला के दिशानिर्देशों की पालना में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य सामग्री पर कारवाई की जा रही हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेंद्र चौधरी बताया की आमजन को शुद्ध एवं गुणवतापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाये जाने हेतु "शुद्ध आहार —मिलावट पर वार" अभियान के तहत 20 अगस्त को शेरानी आबाद में एरोमेटिक इंटरप्राइजेज एवं बाबा रामदेव स्वीट एवं बेकरी का निरीक्षण कर लाल मिर्च पाउडर एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए हैं जिसमें लाल मिर्च पाउडर के अमानक का अंदेशा होने के कारण खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 तहत 535 किलोग्राम मिर्च पाउडर मौके पर ही सीज किया गया ।
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार सैंपल लेकर जन प्रयोगशाला से जांचे करवाई जा रही है।जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी।
जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि उपभोक्ताओं केवल लाइसेंसधारी या विश्वसनीय विक्रेताओ से खाद्य सामग्री क्रय एवं पैक खाद्य सामग्री पर पैकेजिंग दिनांक, उपयोग दिनांक देखकर ही खरीदे।
कारवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल, इरशाद खान, मधु यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी राजू राम शामिल हुए हैं।
Didwana, Nagaur | Aug 21, 2026