चौमूं: चोंमू में मतदान के दौरान हंगामे से तनावपूर्ण स्थिति, ग्रामीणों ने बूथ केंद्र और पुलिस पर किया पथराव
Chomu, Jaipur | Oct 25, 2026 चौमूं के मोरीजा ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान हंगामे से बीती रात तनावपूर्ण स्थिति हो गई और ग्रामीणों के मतदान केंद्र पर और पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है। यहां मतदान बूथ पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बीच मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद सामोद पुलिस थाना पुलिस लाठीचार्ज कर लोगों को इधर-उधर किया।