गिधौर: गिद्धौर-झाझा मार्ग पर वाहन जांच अभियान में वसूला गया छह हजार रुपये जुर्माना
Gidhaur, Jamui | Nov 12, 2026 गिद्धौर-झाझा मुख्य मार्ग पर गुरुवार को पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष राशि मलिक के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 5 बजे तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।