मुशहरी: मुजफ्फरपुर में पहली बार हो रहा नाइट लीग क्रिकेट मैच का आयोजन।13अप्रैल से 16अप्रैल तक तीन दिवसीय होगा नाइट मैच ।
मुजफ्फरपुर के पुलिस लाइन खेल मैदान में पहली बार ट्रफ विकेट पर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आठ टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच प्रशाशन और पुलिस कि संयुक्त टीम और मीडिया एकादश के बीच होगा। आठ राज्यों कि टीम एमसीएल के पहले सीजन में भाग ले रही है ।