टीकमगढ़: उड़ीसा से टीकमगढ़ पहुंची जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमाओं की स्थापना, हजारा स्नान से होगी प्राण प्रतिष्ठा
टीकमगढ़ के भटनागर कॉलोनी स्थित मंदिर में जगन्नाथ स्वामी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा है। उड़ीसा के पुरी से विशेष रूप से निर्मित की गई लकड़ी की प्रतिमाएं मंदिर में स्थापित की जाएंगी। शुक्रवार को प्रतिमाओं का अन्नाधिवास और महा स्नान संपन्न हुआ।