हसनपुर हाईस्कूल में ‘संकल्प संध्या’ का शुभारंभ, डीएम ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र
लखीसराय। राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने ‘रेमेडियल क्लासेज–संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
डीएम ने कहा कि केवल पढ़ाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही तकनीक और रणनीति के साथ अध्ययन करना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, नियमित दिनचर्या और अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच और दृढ़ संकल्प आवश्यक है।
उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानकर सही दिशा में मेहनत करने से सफलता अवश्य मिलती है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Nov 17, 2026