महेशपुर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी
लखीसराय। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), लखीसराय के निर्देशानुसार चानन प्रखंड अंतर्गत मलिया पंचायत के महेशपुर गांव स्थित पुस्तकालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली योजनाएं और सेवाएं था।
कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम तथा सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विद्यानंद सागर के निर्देश पर किया गया। शिविर की अध्यक्षता ग्रामीण देवानंद प्रसाद ने की, जबकि संचालन पारा विधिक स्वयंसेवक राजकुमार दास ने किया।