कुंडा: बाघराय के जलालपुर में सांप के काटने से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल
बाघराय थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बारों गांव में जहरीले सांप के डसने से 32 वर्षीय कंचन की शनिवार दोपहर 3 बजे मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना में मृतका के पति नीरज सरोज को भी सांप ने काट लिया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उनका इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है। इस अचानक हुए हादसे से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।