जगदलपुर: गीदम नाका रेलवे फाटक के पास पिस्टल नुमा हथियार से डरा धमका कर ₹50,000 की मांग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना बोधघाट में प्रार्थी नवीन झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने काम से गीदम नाका रेलवे फाटक के पास गया था, जहां पर दो व्यक्ति धर्मेंद्र उर्फ़ पिंटू सिन्हा तथा भूपेंद्र पटेल अपने कार से आये और प्रार्थी को डरा धमका कर पिस्टलनुमा हथियार दिखाकर 50,000/- रु की मांग करने लगे । प्रार्थी द्वारा पैसा नहीं है कहने पर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट भी किया