जगदलपुर: बिरिंगपाल में शादीशुदा महिला फांसी पर लटकी मिली, परिजनों ने पति पर हत्या का लगाया आरोप
परपा पुलिस से रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार बिरिंगपाल में एक शादीशुदा युवती ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उसकी पिटाई की थी। उनकी बेटी से पहले भी उस युवक की एक और पत्नी है। यह सुसाइड नहीं बल्कि हत्या है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।