जगदलपुर: लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर स्थित भूतेश्वर महाराज मंदिर पर भजन संगीत एवं महा भंडारा का आयोजन, विधायक किरण देव हुए शामिल
रविवार दोपहर 3 बजे जगदलपुर में लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर स्थित भूतेश्वर महाराज मंदिर पर भजन संगीत एवं महा भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें नगर हजारों भक्तों ने पवित्र श्रावण मास के अंतिम दिवस पर भजन के साथ भोजन अन्न प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव तथा महापौर संजय पांडे भी शामिल हुए ।