जगदलपुर: संजय मार्केट के किराना व्यापारी नारायण देवांगन से ₹116050 की ठगी, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
बताया जा रहा है कि सायबर ठगों ने पहले तो व्यापारी से apk फाइल डाउनलोड करवाया इसके पहले की व्यापारी कुछ समझ पाता उसके खाते से लाखों रुपये हो गए पार। व्यापारी नारायण प्रसाद देवांगन ने बताया कि 3 बार मे उनके खाते से करीब 1 लाख 16 हजार रुपये कट गए। इसके बाद उन्होंने सायबर शाखा में इसकी आनलाईन शिकायत दर्ज करवाई है।