जगदलपुर: बीजेपी कार्यालय में भाजपा की पूर्वी व पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक, प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य
भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा अभियान व तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मण्डल की संयुक्त बैठक रविवार को शाम 4 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। शहर के प्रत्येक वार्ड में बूथवार तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी, साथ प्रत्येक बूथ में पचास घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।