जगदलपुर: भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व विधायक संतोष बाफना के साथ मनाया रक्षाबंधन का पर्व
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शाम 4 बजे पूर्व विधायक संतोष बाफना के वृन्दावन कॉलोनी स्थित निवास पहुॅचकर जगदलपुर नगर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता नाग के नेतृत्व में बहनों ने रक्षाबंधन का त्यौहार उमंग और उत्साह के साथ मनाया।बड़ी संख्या में बाफना निवास पहुॅची महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व विधायक संतोष बाफना को तिलक लगाकर राखी बाँधी।