पलामू के नवनियुक्त जोनल आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे पदभार ग्रहण किया। आईजी कार्यालय पहुंचने पर सार्जेंट विमल चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।