मेदिनीनगर (डालटनगंज): सदर थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, दोनों समुदाय के लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
दुर्गा पूजा को लेकर सदर थाना परिसर में रविवार शाम 5 बजे तक शांति समिति की बैठक सदर सीओ अमरदीप सिंह बल्होत्रा की अध्यक्षता में की गई। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों द्वारा कई समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। अध्यक्षता करते हुए सीओ ने दोनों समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी जो वर्षों से परंपरा रही है, उसे कायम करते हुए पूजा मनाए।