बेलवाटिका चौक पर शराब दुकान का संचालन हो रहा था जिसे लेकर तमाम मुहल्लेवासियों ने मुहिम छेड़ रखी थी। रविवार दोपहर को बहुप्रतीक्षित शराब दुकान का स्थानांतरण स्टेशन रोड में हो गया है । इस खबर से मुहल्लेवासियों में अपार हर्ष है। मुहल्लेवासियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, गले लगकर बधाई दी और कहा कि यह है जनता की ताकत।