मेदिनीनगर (डालटनगंज): बैरिया में प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन, इंदर सिंह नामधारी समेत अन्य सम्मानित
बैरिया के होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वधान में रविवार शाम 6 बजे तक प्रथम वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह सह परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था को क्यों बनाया गया उसके उद्देश्य और आगे सामाजिक जीवन मे क्या कार्य करेगा, इसको विस्तार से बताया गया। वरिष्ठ नागरिक मंच,युवा कमिटी,पलामू द्वारा वरिष्ठ नागरिक कमिटी गठन हुआ।