मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में माता रानी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, भक्तिमय माहौल में उमड़ा जनसैलाब
मेदिनीनगर में महालया के अवसर पर रविवार शाम 5 बजे श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। स्थानीय जेलहाता जेल गेट से प्रारंभ हुई इस यात्रा में नवयुवक संघ और महासमिति के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी सहित पदाधिकारी शामिल हुए। गाजे-बाजे और भजनों के बीच महिलाएं तलवार उठाकर शोभायात्रा का नेतृत्व कर रही थीं, जबकि बच्चियों