कांके: RIMS की जमीन कैसे बिकी, अब होगी जांच, हाई कोर्ट ने ACB को जांच का आदेश दिया
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2025 झारखंड हाईकोर्ट ने RIMS की ज़मीन पर अतिक्रमण मामले में ACB से जांच कराने का आदेश दिया है. साथ ही इस मामले में दोषी अधिकारियों, संस्थाओं और बिल्डरों को चिह्नित कर जालसाजी के शिकार हुए लोगों के नुक़सान की भरपाई का आदेश दिया है. न्यायालय ने रिम्स से जुड़े मामले की सुनवाई की अगली तिथि छह जनवरी निर्धारित की है.