कांके: लालपुर के होटल सिटी पैलेस में हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2025 लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में रविवार दोपहर करीब दो बजे हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिंदी साहित्य भारती।झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष अजय राय ने की। बैठक की शुरुआत नवगठित प्रदेश इकाई की औपचारिक घोषणा के साथ हुई, जिसमें प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय एवं उनके दायित्वों की जानकारी दी गई।