कांके: निवारणपुर स्थित लोजपा रामविलास प्रदेश कार्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2025 निवारणपुर स्थित लोजपा रामविलास प्रदेश कार्यालय में रविवार दोपहर करीब तीन बजे आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बैठक हुई। इस मौके पर लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि बैठक में पार्टी के विस्तारीकरण और संघात्मक मजबूती के साथ-साथ आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी की सभागिकता को लेकर गहन मंथन की गई।