कांके: रांची सांसद संजय सेठ ने रातु रोड स्थित आवास पर सुनी लोगों की समस्या, समाधान का दिया आश्वासन
Kanke, Ranchi | Dec 21, 2025 रातु रोड स्थित आवास में रविवार सुबह करीब दस बजे रांची सांसद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर रांची सासंद संजय सेठ ने लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक पहल करने की बात कही। वहीं इस दौरान रांची सांसद संजय सेठ से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी मुलाकात की।