भगवानपुर: भगवानपुर थाना परिसर में एसपी मनीष ने सुनीं जनता की समस्याएं, सूखा नशे पर सख्ती व साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश
पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सोमवार को दोपहर करीब एक बजे भगवानपुर थाना परिसर में बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष की अध्यक्षता में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।