ग्राहक बनकर आईं, मिर्ची स्प्रे झोंका और फिर... ज्वेलरी शॉप में फिल्मी लूटकांड का LIVE VIDEO!
Description:
पटना के दीघा थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान में दो नाबालिग लड़कियों ने फिल्मी अंदाज में लूट की कोशिश की। दोनों ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं और मौका मिलते ही दुकानदार की आंखों में मिर्ची स्प्रे झोंक दिया। इसके बाद सोने के टाप्स लेकर भागने की कोशिश की गई, लेकिन दुकानदार की बहादुरी और सूझबूझ के कारण पूरी साजिश नाकाम हो गई।
घटना के दौरान एक लड़की मौके पर ही पकड़ ली गई, जबकि दूसरी फरार हो गई। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पूछताछ में पैसों की तंगी के कारण लूट की योजना बनाने की बात सामने आई है। आखिर कैसे रची गई यह साजिश और CCTV में क्या-क्या कैद हुआ? देखिए पूरी रिपोर्ट।
#PatnaNews #Digha #JewelleryShop #PatnaCrime #BiharNews #CCTVViral #CrimeNews #BreakingNews #ViralVideo #Patna #BiharCrime #LatestNews #WeeHoursNews #HindiNews #GoldLoot
Bihar, India | Jun 14, 2026