मंडल कारा, शिवहर में मध्यरात्रि सघन एवं औचक छापामारी 🚨
जिला दंडाधिकारी, शिवहर श्रीमती प्रतिभा रानी के नेतृत्व में 26-27 नवंबर की मध्यरात्रि मंडल कारा, शिवहर में सघन एवं औचक छापामारी की गई। जिला, पुलिस एवं कारा प्रशासन के समन्वय से की गई इस कार्रवाई के मुख्य बिंदु:
सघन तलाशी: वार्डों, बैरकों, सेलों, अस्पताल एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर प्रतिबंधित सामग्रियों की गहन जांच।
सुरक्षा व निगरानी: संदिग्ध गतिविधियों व बाहरी संपर्क की पड़ताल के साथ सीसीटीवी कैमरों और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।
भोजन व्यवस्था: पाकशाला की स्वच्छता और भोजन तैयार करने की व्यवस्था का जायजा।
— जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, शिवहर
#Sheohar #Bihar #DIPRSheohar #DistrictAdministration #JailInspection #Security #LawAndOrder
29 views | Sheohar, Bihar | Nov 27, 2026