रबी फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित 🌾🚜
आत्मा (ATMA), शिवहर के तत्वावधान में जिला कृषि पदाधिकारी, शिवहर की अध्यक्षता में आज रबी फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में शिवहर, पुरनहिया, डुमरी कटसरी, पिपराही एवं तरियानी प्रखंडों के 200 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने गेहूं, सरसों, चना, मसूर एवं मक्का की उन्नत खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, कीट प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला कृषि पदाधिकारी ने किसानों से समय पर बुआई और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में के.वी.के. वैज्ञानिक, कृषि विभाग के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
#शिवहर #कृषि #रबीफसल #ATMA #किसान #उन्नतखेती #कृषिविभाग #जनसंपर्क #बिहारकृषि #मृदास्वास्थ्य
Sheohar, Bihar | Nov 28, 2026